हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली सहकारी गन्ना विकास समिति में भारतीय किसान यूनियन टिकट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक मासिक पंचायत का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता सदाकत अली और संचालन अनिल त्यागी ने किया। पंचायत में किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। इस दौरान गन्ना भुगतान और पर्ची संशोधन पर चर्चा की गई। पर्ची संशोधन ना होने पर किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी उनसे रिश्वत की मांग करते हैं। इसके बाद नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैट के कार्यकर्ताओं ने विकास परिषद कार्यालय का तालाबंदी कर अधिकारियों को बंधक बना लिया। आश्वासन के बाद किसानों ने ताला खोल। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि किसानों की समस्याओं से लगातार अवगत कराया जा रहा है लेकिन उनकी परेशानी पर किसी का ध्यान नहीं है। ऐसे में संगठन ने कार्यालय पर तालाबंदी कर दी जिससे अंदर काम कर रहे अधिकारियों को बंद कर दिया। किसानों को आश्वासन मिला है कि समस्या का समाधान 10 नवंबर तक होगा। इस दौरान कुंवर खुशनूद, कैप्टन राजेश चौधरी, श्याम सुंदर त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी अमजद खान आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























