
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को जैसे ही जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। फूल माला पहनाकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया जिसके बाद उप मुख्यमंत्री हापुड़ की ओर रवाना हो गए।
कार में सवार होकर जैसे ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष हापुड़ कविता माधरे, बाबूगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन पति राजीव, जयभगवान पिंटू प्रधान, हापुड़ शहर अध्यक्ष पवन गर्ग आदि उपस्थित रहे जिन्होंने डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























