
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा टेक्सटाइल्स सेंटर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान एक प्रतिनिधि मंडल हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र से मिला और शिष्टाचार भेंट कर उनके पद भार ग्रहण करने पर स्वागत किया। इस अवसर पर नमो दिव्यांग अभियान के संयोजक एवं संरक्षक पं. विकास शर्मा, प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान विशेष रूप से उपस्थित रहे। संरक्षक पं. विकास शर्मा एवं अध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने टैक्सटाइल सेंटर कि विशेषताओं एवं समस्याओं पर विस्तार से वार्तालाप की एवं विभिन्न बिंदुओं को विस्तार से बताया। स्वागत करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल, सचिव विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष वी के गर्ग उपस्थित रहें।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























