पिलखुवा: प्लॉट दिलाने के नाम पर हड़पे 22 लाख रुपए












पिलखुवा: प्लॉट दिलाने के नाम पर हड़पे 22 लाख रुपए

हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर कई लोगों से 22.86 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। एसपी से पीड़ित ने शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखपत सिंह की मंढेया निवासी नफीस मंसूरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि हापुड़ के करीमपुर मोहल्ला निवासी जावेद ने एक साल पहले शादाब के खेत में प्लाटिंग कराने की बात कह कर रुपए दिलवाए थे। उसने सरफराज, आसिफ, सलीम, रूबी और भूरा से कुल 13 लाख 82,500 लेकर जावेद को दिए थे जबकि नौ लाख रुपए स्वयं उसने प्लॉट के लिए दिए थे। इसके बावजूद जावेद ने ना तो कोई प्लॉट का बैनामा किया और ना ही रुपए लौटाए। तकादा करने के बाद भी रुपए नहीं दिए। एक लाख रुपए का चेक दिया जोकि बाउंस हो गया। आरोपी ने पीड़ित को हड़काया। इसके बाद पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जावेद के खिलाफ धोखाधड़ी, चेक बाउंस और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010










  • Related Posts

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के वाल्मीकि समाज में गुरुवार को भारतीय सेना में चयन…

    Read more

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    🔊 Listen to this पिलखुवा में दो बाइक चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा क्षेत्र में दो बाइक चोरी होने की खबर मिली है। मोहन नगर पिलखुवा के रविंद्र कुमार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    बंद घरों में चोरी करने वाला पुलिस ने दबोचा

    बंद घरों में चोरी करने वाला पुलिस ने दबोचा
    error: Content is protected !!