
पिलखुवा: खराब नल और पेयजल संकट से जूझ रहे मोहल्लेवासी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर के मंडी एरिया क्षेत्र की एक गली में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। मोहल्ले में पानी की आपूर्ति के लिए केवल एक सार्वजनिक नल है, जो कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। वहीं, क्षेत्र में बिजली की समस्या के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राजेंद्र का आरोप है कि जनप्रतिनिधि और नगर पालिका के अधिकारी समस्या से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। कई बार शिकायत करने और संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद अब तक नल की मरम्मत नहीं कराई गई है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि पूरी गली इसी एकमात्र नल पर निर्भर है। मजबूरी में क्षेत्र के कुछ लोग स्वयं ही नल को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि पानी की समस्या से राहत मिल सके।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























