
ठेकेदार ने नाली का पानी रोका, जलभराव से मकान की दीवार भरभराकर गिरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद में पीडब्ल्यूडी द्वारा पुलिया बनाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में जल निकासी को रोक दिया गया है जिसकी वजह से क्षेत्र में स्थित घर प्रभावित हैं। पानी के कारण विजेंद्र मावी के मकान की दीवार की नीव कमजोर होने से वह भरभरा कर नीचे आ गिरी। लेंटर भी कमजोर हो गया। साथ ही दरवाजा भी धंस गया। ऐसे में पीड़ित ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है और लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विजेंद्र ने बताया कि दोनों तरफ की नाली की निकासी को बंद कर दिया है। उनके घर के बाहर पानी इकट्ठा हो रहा है। पानी इतनी मात्रा में इकट्ठा हो गया कि उनके मकान की दीवार इतनी कमजोर हो गई कि दीवार का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया और मकान का दरवाजा भी धंस गया। उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पीड़ित विजेंद्र ने बताया कि और भी कई मकान प्रभावित हैं।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























