
डेटिंग एप से घर बुलाकर ठगी करने वाला पिलखुवा निवासी गाजियाबाद में गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता के अजय कुमार समेत तीन धोखेबाजों को गाजियाबाद पुलिस ने डेटिंग एप (ग्राइंडर) पर दोस्ती कर युवक को फंसा कर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद की बाबूधाम पुलिस ने तीनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जो कि युवती से दोस्ती करने का झांसा देकर ठगी करते थे। अन्य आरोपियों के नाम रिंकू निवासी रेलवे रोड सम्बोली एक्सटेंशन थाना हर्ष विहार दिल्ली तथा शुभम उर्फ सम्राट निवासी गांव उकसिया थाना रोहटा जनपद मेरठ है जो फिलहाल जोहरी एनक्लेव लोनी बॉर्डर पर रहता है। आरोपियों के दो साथी कुलदीप और कपिल पुलिस गिरफ्त से फरार हैं।
मामला 21 जनवरी का है जब सिहानी गेट क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी युवक से एप्प के माध्यम से गिरोह के सदस्यों ने दोस्ती की और व्हाट्सएप चैट के माध्यम से गिरोह के सदस्य अजय ने युवक को गाज़ियाबाद की रईसपुर रोड पर स्थित एक किराए के मकान में बुलाया। मकान बंद था और चाबी लेकर अन्य चार युवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवक को पांचों जबरन घर में ले गए। मारपीट कर उसके कपड़े उतार कर नग्न अवस्था में अश्लील वीडियो बना ली।आरोपियों ने पीड़ित को ब्लैकमेल कर दो क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग खातों में 60 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने मामले में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीन को गिरफ्तार कर लिया।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731






























