
पिलखुवा: 17.42 करोड़ से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में जल्द ही जलभराव और सीवर की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने 17.42 करोड़ रुपए की लागत से अत्यधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यह प्लांट शैलेश फॉर्म कॉलोनी में बनाया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
पिलखुवा के कई वार्डों में सीवर का पानी सड़कों पर बहने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस प्लांट की शुरू होने के बाद सीवर का पानी ट्रीट किया जाएगा बल्कि इस रिसाईकल कर अलग-अलग जरूरत में उपयोग करने की भी योजना है। नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि यह प्लांट बनने में 18 से 20 महीने का समय लग जाएगा। प्लांट में प्रतिदिन लाखों लीटर सीवरेज ट्रीट करने की क्षमता होगी।

























