
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव छिजारसी में सचिन कुमार के गन्ने के खेतों में बुधवार को आग लग गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन तथा किसान जब खेतों पर पहुंचे तो आग देख उनके होश उड़ गए। आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन इस दौरान करीब ढाई बीघा फसल आग की चपेट में आकर झुलस गई जिससे किसान का 18-20 हजार रुपए का नुकसान हो गया। किसान सचिन कुमार ने बताया कि उनके गन्ने की खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग ढाई बीघा फसल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस दौरान डेढ़ सौ कुंतल गन्ना आग लगने के कारण प्रभावित हो गया।




























