पिलखुवा: चंडी फाटक पर एक बैरियर खुला व एक बंद होने से राहगीरों में हड़कंप










पिलखुवा: चंडी फाटक पर एक बैरियर खुला व एक बंद होने से राहगीरों में हड़कंप

हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की चंडी रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर उस समय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब एक बैरियर खुला रहा जबकि एक बंद हो गया जिसकी वजह से लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। आनन-फानन में लोगों ने समझदारी का परिचय दिया और वाहनों को वहां से हटाया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

मामला रविवार की सुबह का है जैसे ही लोग पिलखुवा की चंडी रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर पहुंचे। लोग फाटक पार कर रहे थे तभी अचानक एक बैरियर बंद हो गया जबकि पीछे का बेरियर खुला रहा जिसकी वजह से वाहन आते चले गए और वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान खुद को रेलवे ट्रैक पर फंसा देख लोगों के पसीने छूट गए। उन्होंने तुरंत ही दूसरा बैरियर खोलने की मांग की। सतर्कता के कारण लोगों ने मौके से वाहनों को हटाया। इस दौरान सभी ने रेलवे विभाग को जीभरकर कोसा। इससे पहले पिलखुवा की रेलवे रोड पर भी रेलवे फाटक पर इसी तरह के हालात बनें थे।


आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851








  • Related Posts

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    सड़क हादसे में दो घायल

    सड़क हादसे में दो घायल
    error: Content is protected !!