हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सिखेड़ा रोड से 26 दिसंबर को भाजपा नेता के गोदाम से हुई चोरी के मामले में अभी तक पुलिस ने 54 में से 30 प्लेटें ही बरामद की है। 24 प्लेटों का बरामद न होना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
आपको बता दें कि पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सिखेड़ा रोड पर भाजपा नेता सुनील गर्ग का गोदाम है जहां से चोरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर मोबाइल टावर में लगने वाली करीब 54 प्लेटों को चोरी कर लिया था और फरार हो गए थे। चोरी के अगले दिन जब भाजपा नेता गोदाम पर पहुंचे थे तो उन्हें चोरी की जानकारी हासिल हुई थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया था। शुरुआत में तो पुलिस ने भाजपा नेता के साथ मिलकर कार्रवाई के दौरान मिट्टी में दबी 30 प्लेटों को बरामद कर लिया था लेकिन 24 प्लेटें अभी भी नहीं मिली है। भाजपा नेता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह प्लेट एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर में लगाने के काम आती हैं जिनमे से महज 30 प्लेट ही बरामद हुई हैं। शेष की बारामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540

























