
👁 12 views Views
पिलखुवा: ऑटो व गाड़ी की भिड़ंत के बाद चले लाठी-डंडे
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सिखेड़ा रोड पर गाड़ी और थ्री व्हीलर की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
सिखेड़ा रोड पर गाड़ी और ऑटो की भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान लाठी-डंडे तक निकल आए जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और स्थिति को शांत कराया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























