
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की ओर से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिखेड़ा निवासी शाहिद सोमवार की रात को गाड़ी ले जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर उसकी आरिफ से कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे निकल आए। इस विवाद के दौरान शाहिद, आरिफ, रिजवान, साकिब घायल हो गए। शाहिद की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065































