
पिलखुवा: उपचार के दौरान घायल युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के nh-9 पर खड़ी एक बस से कार टकराने के हादसे के दौरान एक युवक घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गणेश थापा ने बताया कि 6 जुलाई को उनके जीजा रिदम थापा मगर, बहन हरिना मगर, भांजा गौरव थापा मगर और एक अन्य व्यक्ति कार से गुरुग्राम से नेपाल बॉर्डर जा रहे थे। कार सूरज कठायत चल रहा था। बताया कि अनवर फ्लाईओवर से कुछ पहले सड़क पर खड़ी बस के कारण कार टकरा गई और कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं उपचार के दौरान रिदम थापा मगर की मौत हो गई जबकि घायलों का उपचार जारी है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854
























