हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक अस्पताल कर्मी का नोटों से भरा पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि पर्स में उसके 53 हजार रुपए, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल का चार्जर आदि सामान रखा हुआ था। सोमवार को पीड़िता थाने पहुंची जिसने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस जांच कर रही है।
पिलखुवा के गांव बसेड़ा खुर्द निवासी मीनू पत्नी लोकेश ने बताया कि वह एक अस्पताल में कार्य करती है जो कि रविवार की शाम करीब 6:30 बजे ई-रिक्शा में सवार होकर जैसे ही खेड़ा गांव में शिव मंदिर के पास पहुंची तो एक बाइक पर सवार होकर आए दो व्यक्तियों ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में 53000 नकद, आधार कार्ड व अन्य सामान रखा हुआ था। मीनू सोमवार को पिलखुवा थाने पहुंची और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच कर रही है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093


























