हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों में है जहां वाहन सवार और टोल कर्मियों की कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाए। हालांकि कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन किसी ने ना सुनी और लगातार थप्पड़ों की बरसात करते चले गए। यह घटना टोल टैक्स पर लगे कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छिजारसी टोल प्लाजा पर वाहन सवार और टोलकर्मियों में कहासुनी हो गई जिसने देखते-देखते मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट के दौरान लोगों ने समझाने का प्रयास किया. हालांकि कुछ देर बाद जाकर मामला शांत हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





















