
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छीपीवाड़ा में स्थित साड़ी के एक शोरूम में काम करने वाले दो कर्मचारियों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक कर्मचारी का भाई अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और लाठी-डंडे लेकर मार पिटाई करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मोहल्ला छीपीवाड़ा निवासी विपिन गर्ग ने बताया कि उनके मोहल्ले में ही साड़ी का एक शोरूम है। मामला गुरुवार का है जब काम करने वाले दो कर्मचारियों में कहासुनी हो गई और विवाद ने मार पिटाई का रूप ले लिया। इस दौरान एक कर्मी का भाई लाठी-डंडे लेकर पहुंचा और दूसरे की पिटाई शुरू कर दी। शोर होता देख आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

























