
👁 0 views Views
पिलखुवा: दुकान में घुस दुकानदार को मारा थप्पड़
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला पिलखुवा के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है जहां मंगलवार की शाम करीब 7:45 बजे एक व्यक्ति किराने की दुकान में दाखिल हुआ जहां उसने दुकानदार को चांटा मारा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069

































