
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पिलखुवा के गांव भोवापुर के रहने वाले 65 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र गोविन्द के रूप में हुई है जो ई-रिक्शा चलाता था और भोवापुर में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है जिसकी दो बेटियां हैं। दोनों ही बेटियां शादीशुदा है।
पिलखुवा की गाजियाबाद रेलवे लाइन पर किलोमीटर 123 पर स्थित खम्भा नंबर 22 व 24 के बीच लाखन और डासना के बीच मृतक ट्रेन की चपेट में आ गया। ढबारसी फाटक के पास यह हादसा हुआ। इसके बाद छिजारसी चौकी से उपनिरीक्षक रवि यादव मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरपीआफ भी मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक अपने साढ़ू राजेंद्र पुत्र समय सिंह के पास अकेला रहता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























