
पिलखुवा: गंदगी से अटा पड़ा नाला, क्षेत्रवासी बीमारी के बीच रहने का मजबूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अचपलगढ़ी देहात में नाले के हालात बेहद खराब हैं। यह गंदगी जमा है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है लेकिन न जाने क्यों ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नालों व नालियों की सफाई की जाए जिससे जल भराव की समस्या से निपटारा मिल सके।
आपको बता दें कि अचपलगढ़ी पिलखुवा देहात के नाले में गंदगी का अम्बार लगा है। हालात यह है कि आसपास से निकलने वाले लोगों को मजबूरन बदबू का सामना करना पड़ता है जिनका कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारी लापरवाही छोड़ मामले में तुरंत गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करें।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton
























