
पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने गुरुवार को स्टोर कक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टोर में रखी सामग्रियों का भौतिक सत्यापन कराया गया और स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया। रखरखाव की स्थिति को चेयरमैन ने बारीकी से परखा।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता सामग्री, विद्युत उपकरण, पाइपलाइन से जुड़ा सामान और विकास कार्यों व अन्य वस्तुओं की जांच की गई। अधिशासी अधिकारी को स्टोर प्रबंधन प्रणाली को और व्यवस्थित व डिजिटल करने के निर्देश दिए।





























