
👁 1 views Views
पिलखुवा: आपत्तिजनक पोस्टर लगवाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने बस अड्डे पर चस्पा किए गए आपत्तिजनक पोस्टर के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस पोस्ट में राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है। पोस्टर को पुलिस ने उतरवाया था जिन पर पीएम और सीएम के खिलाफ अशोभनीय शब्द लिखे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























