पिलखुवा: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में 10 के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मणगढ़ी में एक मकान में घुसकर 10 लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में चार लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लक्ष्मणगढ़ी की आरती ने बताया कि 25 मार्च को गांव का अचिन, राजकुमार, पिंटू, मोहित, रोहित, सुंदर, दीपा, रिंकू, अमित और कल घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर आरोपी जानलेवा हमला करने पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने लोकेंद्र पर हमला कर दिया। अपने पति को बचाने आई दीपा के पेट में लात मार दी जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ससुर और चाचा पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया था जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667























