
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित फाटक के पास शुक्रवार की देर रात करीब 11.30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय एक युवक घायल हो गया जिसके दोनों हाथ कट गए। पीड़ित का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
32 वर्षीय युवक सोनू वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा तो ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों हाथ कट गए। पीड़ित का उपचार अस्पताल में चल रहा है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867






















