हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद समेत जनपद की चार निकायों के लिए अंतिम व दूसरे चरण में 11 मई को चुनाव होंगे। 24 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पिलखुवा नगर सेवक सुनील गर्ग सोमवार को पिलखुवा के चेयरमैन पद पर नामांकन दाखिल करने पहुंचे जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद विभु बंसल को मैदान में उतारा है जिससे लोगों में मायूसी है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि भाजपा अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगी।

सुनील गर्ग ने कहा कि बीजेपी के फैसले का वह स्वागत करते हैं लेकिन जनता में मायूसी देखी जा रही है। इसलिए आज उन्होंने नामांकन दाखिल किया है जिनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी अपने फैसले पर जरूर पुनर्विचार कर परिवर्तन करेगी। आपको बता दें कि सुनील गर्ग का नाम भी चेयरमैन पद की दौड़ में जोरों शोरों से सुनाई दिया। भाजपा ने विभु बंसल को चुनावीरण में उतारने का फैसला लिया जिसके बाद भाजपा नेता सुनील गर्ग ने भी नामांकन किया जिन्हें विश्वास है कि भाजपा उन्हें ही सिंबल देगी।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























