
पिलखुवा: भारी हंगामे के बीच 64.66 करोड़ का बजट स्वीकृत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में शनिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। भारी हंगामे के बीच पिलखुवा नगर पालिका क्षेत्र में विकास के लिए 64 करोड़ 66 लाख रुपए का बजट पास हुआ। इस दौरान इस कदर हंगामा हुआ कि अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह को उतरकर सभासदों को समझाना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ।
शनिवार को पिलखुवा नगर पालिका परिषद में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इस कदर हुआ कि अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह को उतरकर सभासदों को समझाना पड़ा। अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल और अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि पिलखुवा नगर पालिका परिषद के क्षेत्र के विकास के लिए 64 करोड़ 66 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||






























