
पिलखुवा: ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस कट के पास हाईवे पर गाड़ी और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात राहुल पुत्र राजकुमार निवासी गांव पबला दिल्ली से ड्यूटी करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह जीएस कट के पास पहुंचा तो गाड़ी और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि राहुल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























