
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिनेश नगर इलाके में रविवार की दोपहर मोदीनगर से आए 28 वर्षीय आयुष्य की अचानक मौत हो गई। बताया जाता है कि वह दोस्त से मिलने दिनेश नगर आया था। दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक आयुष की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160






























