
पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
मामला मंगलवार का है जब 38 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र हरिओम निवासी गांव गालंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




























