मिर्च से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, कार से टकराई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित बाईपास पर बीती रात हरी मिर्च से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बराबर से गुजर रही गाड़ी से टकरा गई और पलट गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लिया। साथ ही उनमें सवार लोगों का हाल जाना।
मामला मंगलवार की रात का है जब बुलंदशहर रोड पर स्थित बाईपास पर फ्लाईओवर पर मिर्च से लदी एक पिकअप के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद पिकअप ने एक गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी से टकराने के बाद पलट गई। सड़क हादसे के दौरान जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची वाहनों को कब्जे में लिया और घायलों को उपचार दिलाया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























