सेवा भारती के केंद्र पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):सेवा भारती द्वारा संचालित अम्बिका सिलाई एंव किशोरी विकास केंद्र, जगन्नाथपुरी पर मंगलवार देर शाम हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। केंद्र की बालिकाओ ने केंद्र संचालिका मोना वर्मा के निर्देशन मे सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ को किया।सेवा भारती की जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि बालिकाओ को सिलाई प्रशिक्षण के साथ साथ धार्मिक संस्कार भी आवश्यक हैं इसी उद्देश्य से बालिकाओ ने हनुमान चालीसा का पाठ किया है। हनुमान जी शक्ति तथा उर्जा देने वाले हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























