
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को फुलेरा दूज पर्व भारतीय व सनातन संस्कृति के अनुरुप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया को हर वर्ष मनाए जाने वाला फुलेरा दूज पर्व भक्ति और प्रेम का प्रतीक हैं इस दिन ब्रह्ममा जी ने श्री राधा कृष्ण का विवाह भांडीर वन में सम्पन्न कराया था, इस दिन सभी कार्यों को शुभ माना गया हैं।
श्रृद्धालुजन गौशाला गए, जहां उन्होंने गायों को हरा चारा, गुड़, रोटी आदि खिलाई। होलिका दहन स्थल पर गोबर से बने ढाल-बुरकले तथा लकड़ी आदि रखकर पूजा आदि की।
























