हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कावड़ियों के लिए लगाए जाने वाले कांवड़ शिविरों के लिए अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के कांवड़ शिविर लगने नहीं दिए जाएंगे। गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि यात्रा के सकुशल आयोजन के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के पास जिम्मेदारी है। ऐसे में फैसला लिया गया है कि बिना अनुमति के कावड़ शिविर नहीं लगेंगे। अधिकारियों को कांवड़ मार्ग की स्थिति के साथ-साथ शिविरों की सूची को भी तैयार करना होगा।

16 जुलाई को श्रावण माह की शिवरात्रि है। ऐसे में कांवड़ियों के लिए जगह-जगह कांवड़ शिविर लगाए जाते हैं। एसडीम का कहना है कि कांवड़ शिविर लगाने से पहले पुलिस-प्रशासन से अनुमति अवश्य लें।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























