
पैपर्स कैफे बना है प्रेमी युगलों का ठिकाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के फ्री गंज रोड पर खुला पैपर्स कैफे प्रेमी युगल के लिए प्रेम की पींगे बढ़ाने का ठिकाना बना है, जहां देर रात तक पिज्जा व पेय पदार्थ के लिए भीड़ लगी रहती है।
हापुड़ – पिलखुवा विकास प्राधिकरण के मानकों के विपरीत बना यह ठिकाना अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा विभाग तथा आदि के भी मानक पूरे नहीं करता है।
बात सोमवार की रात की है, जब एक प्रेमी युगल को पिज्जा खाते हुए लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ पकड़ लिया और उनके साथ रोड़ आदि से मारपीट की। मारपीट की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और अन्य की तलाश जारी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























