हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार की रात हाई वोल्टेज आने से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने अपने घरों के विद्युत उपकरण बंद रखें। बुधवार की सुबह कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। हालांकि उसके बाद एक बार फिर से विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इस दौरान लोगों को अपने दैनिक कार्य निपटाने में परेशानी जरूर हुई।
आपको बता दें कि सर्दी में लोग लाइट व हीटर का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में रात भर हाई वोल्टेज रहने के कारण लोगों पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा। बुधवार की सुबह जब लोगों की आँख खुली तो हाई वोल्टेज होने की वजह से उन्हें परेशानी हुई। हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज, आर्य नगर, न्यू जवाहरगंज आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811





























