
स्कूल चलो अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
हापुड़, सीमन/ मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेपुर कोटला द्वारा स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने गांव, मोहल्लों में जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और सभी से प्रवेश लेने की अपील की और बताया कि शिक्षित समाज देश के लिए बेहद जरूरी है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया। विकासखंड हापुड़ के गांव सालेपुर कोटला के उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने गांव की गलियों में घूम कर स्कूल चलो अभियान चलाया जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी बच्चे शिक्षित बने।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

































