हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): कस्बा बाबूगढ़ में सोमवार को अनेक लोगों ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रसपा में शामिल हुए लोगों का फूलमाला पहना कर व पार्टी का झंडा भेंट कर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रसपा का कारवां बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की जनता प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव की कार्यशैली को भली भांति जानते है। जिसके चलते प्रसपा का प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मजबूत सगंठन है। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। जिलाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को पार्टी का झंडा भेंट किया। पार्टी की सदस्यता प्रवीन रुहेला, मोहम्मद साज़िद, अब्दुल क़ादिर, मोहम्मद नदीम व निशा परवीन निवासी कस्बा बाबूगढ़ छावनी शामिल हैं।
इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष विनीता चौधरी, उपाध्यक्ष अनिता तोमर, हरिराज गुर्जर व बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष हिना खान उपस्थित थी।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099

























