जलकर, गृहकर में प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में लोग आगे आएं












जलकर, गृहकर में प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में लोग आगे आएं

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा जलकर व गृहकर में 10 से 11 गुना तक प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ आगे आया है और नागरिकों से भी अपना-अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले ने कहा है कि जलकर व गृहकर में 10-11 गुना तक वृद्धि उपभोक्ता के संग न्योचित नहीं है। इस वृद्धि की भनक सुनकर ही भवन मालिक को झटका लगा है। यदि यह वृद्धि 10-11 प्रतिशत हो तो भवन मालिक के लिए सहनीय हो सकता है। व्यापारी नेता का आरोप है कि नगर पालिका हापुड़ लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह फेल है। नाले सफाई के अभाव चोक पड़े है। सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। बंदर व कुत्तों का आतंक फैला है।

व्यापार मंडल ने जलकर व गृहकर में प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में 9 फरवरी को चैम्बर परिसर नागरिकों की बैठक बुलाई है और लोगों से अपील की है कि वे भारी संख्या में पहुंचे।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!