
अग्नि सुरक्षा सप्ताह में लोगो को किया जागरूक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अग्निशमन विभाग जनपद हापुड़ द्वारा आयोजित “अग्नि सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय के निर्देशन में समस्त अग्निशमन केंद्रों की यूनिटों द्वारा जनपदों के निम्न विभिन्न स्थलों पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता संबंधी आयोजन किए गए जैसे हापुड़ के ग्राम धनोरा, दोयमी में ग्राम वासियों को तथा मेरठ रोड ग्राम असौड़ा पैठ व मेरठ रोड असौड़ा की पुलिया के पास झुग्गी झोपड़ियां रह रहे व्यक्तियों एवं महिलाओं को एवं सरस्वती मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण/मोकड्रिल करायी गयी गढमुक्तेश्वर में ग्राम शाहपुर चौधरी हिरणपुरा ,सौगढ,दोताई,पोपाई गाँव आदि तथा पिलखुवा में ग्राम लाखन, गालंद, भोवपुर और सिखेड़ा आदि में जहाँ अग्नि सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरण कर जन-जागरुकता फैलाने हेतु प्रचार प्रसार किया गया।सोमवार का कार्यक्रम मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र मे जन जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से रहा उन्हें प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संबंधी जानकारी दी और अन्य कुछ स्थलों जैसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज आदि पर ड्रिल/मोकड्रिल आदि का आयोजन कराया गया जिससे वहां कार्यरत कर्मियों/ प्रबंधन अग्निशमन उपकरणों का कुशल संचालन कर सके I भवनों में प्रबंधन को मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण और कार्यशील रखने हेतु निर्देशित किया I अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले इस संबंध में भी बताया गया I नजदीकी अग्निशमन केंद के संपर्क नंबर से अवगत कराया और लोगों को दी गयी जानकारी को और अन्य लोगों को भी बताने व सिखाने तथा उसके व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु अनुरोध किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना अग्निशमन केंद्र को देने हेतु अवगत कराया गया I
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























