
अटल गौरव पार्क में लोगों ने लगाए पौधे, बंदरों ने किया नष्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क को संवारने के लिए क्षेत्रवासी लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन पार्क में बंदरों के उत्पादन के कारण पौधे नष्ट हो रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि वह काफी मेहनत कर पौधों को सींच रहे हैं। नए-नए पौधे लगा रहे हैं लेकिन बंदर सारे पौधे खराब कर रहे हैं जिसकी वजह से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। ऐसे में उन्होंने बंदरों को पकड़वाने की भी मांग की है।

हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित अटल गौरव पार्क में सुबह व शाम के समय बड़ी संख्या में लोग टहलने, योगा करने के लिए पहुंचते हैं। कुछ लोग पार्क को सजाने संवारने में भी समय देते हैं और जगह-जगह पौधा रोपण कर रहे हैं। पौधों को सींच रहे हैं और उनकी देखभाल करते हैं लेकिन उनका कहना है कि यहां मौजूद बंदरों की वजह से पौधे नष्ट हो रहे हैं. ऐसे में उन्होंने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214





























