हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : विकास नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी दस्तोई रोड गली नंबर 4 व 5 के महिलाएं व पुरुष 25 अक्टूबर में अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। अब अनिश्चितकालीन धरने के साथ-साथ बुधवार से क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू हो गई है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि विकास कार्य शुरू होने तक धरना व भूख हड़ताल जारी रहेगा।
भूख हड़ताल पर बैठे छिद्दा सिंह व पूनम ने बताया कि उक्त बस्ती में गत वर्ष से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर तैर रहा है। नाली व खड़ंजें का निर्माण नहीं हुआ है। जिला प्रशासन व नगर पालिका आश्वासन देने के अलावा कोई विकास नहीं कर रहा है। आज भूख हड़ताल पर छिद्दा सिंह, पूनम देवी, समय सिंह, कृष्णा देवी, राकेश देवी भूख हड़ताल पर बैठे जबकि अन्य लोगों ने धरना देकर नारेबाजी की।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























