महाराणा जयंती शोभा यात्रा में उमड़े लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वीर योद्धा महाराणा प्रताप जयंती पर धौलाना ब्लाक के 84 साठा कोस में मंगलवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा जिस भी गांव से गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और नौजवान व वृद्ध शोभायात्रा में शामिल होते चल गए। ढोल नंगाड़ों निकाई गई शोभा यात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए जा रहे थे। 84 साठा कोस की सड़कें मंगलवार को भगवा रंग में रंगी दिखाई दी।
84 साठा कोस में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर लोगों ने माल्यार्पण कर संकल्प लिया कि वे सदैव उनके आदर्शो पर चलेंगे। विधायक धर्मेश तोमर, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, ब्लाक प्रमुख, निशांत सिसौदिया, सोनू ठाकुर सहित हजारों की तादाद में लोग शामिल थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























