गढ़ रोड़ पर सड़क किनारे जलभराव की वजह से लोग परेशान










गढ़ रोड़ पर सड़क किनारे जलभराव की वजह से लोग परेशान

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर देवनंदिनी फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे हुआ जल भराव लोगों के लिए आफत बना हुआ है जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालात यह है कि इस दौरान यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो जाती है। पानी की उचित निकासी न होने की वजह से मुख्य मार्ग पर जल भराव की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है।

पिछले कुछ दिनों से गढ़ रोड पर सड़क किनारे पानी भरा हुआ है। सड़क ने तालाब की शक्ल ली हुई है। इस समस्या से चार मोहल्लों के लोग काफी परेशान हैं। वही फैक्ट्री और दुकानों तक पहुंचने में लोगों को भी काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों ने नाले की सफाई की मांग की है।

हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला भीम नगर, न्यू भीम नगर, गिरधारी नगर, अनुज विहार आदि मोहल्ले में जल भराव की वजह se लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी कई बार नाले की सफाई की मांग कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो पाया। ईओ मनोज कुमार का कहना है कि नाले का निर्माण एचपीडीए को करना है। इसके लिए बजट भी मिल चुका है। वहीं जल्द ही नाले की सफाई भी कराई जाएगी।

बता दें कि गढ़ रोड पर एचपीडीए को आठ करोड़ रुपए से नाले का निर्माण करना है। प्राधिकरण ने सर्वे भी कराया है। यह नाला डीएम आवास से आगे ततारपुर बाईपास तक बनेगा।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!