
👁 0 views Views
वाटर कूलर खराब होने से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर लगा वाटर कूलर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बह रहा है। यहां पर आने वाले प्यासे लोगों को वापस मायूस लौटना पड़ रहा है। वह अपनी प्यास बुझाने के लिए यहां वहां भटक रहे हैं जिसकी वजह से संबंधित विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सरकारी अस्पताल बड़ी संख्या में लोग उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं। यहां आने वाले लोगों व राहगीरों के लिए बाहर वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है जो फिलहाल खराब हालत में है। भीषण गर्मी के कारण लोग प्यासे भटक रहे हैं जिन्होंने विभाग को जी भरकर कोसा और वाटर कूलर को दुरुस्त करने की मांग की है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल मार्केटिंग में बनाएं करियर: 9899140180






























