
👁 2 views Views
तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग हो रहे बीमार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोगों को गले में खराश, जुकाम, बुखार की शिकायत हो रही है। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के लिए पहुंच रहे मरीजों में से अधिकांश मरीज जुखाम, बुखार के हैं। फिजिशियन डॉक्टर अशरफ अली ने बताया कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिकांश मरीजों को गले में खराश, जुखाम, बुखार की शिकायत है। तापमान में उतार चढ़ाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846



























