हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बीबीनगर रोड पर काफी समय से जलभराव की समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। यहां गड्ढों की भी समस्या लोगों पर हावी है जिससे आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस सड़क से लगभग 50 गांव जुड़े हैं। 50 गांव के लोग इसी रोड से आवागमन करते हैं। लगभग पिछले 1 साल से टूटी सड़कें अपने आप खस्ताहाल सड़क की गवाही दे रही हैं। यहां अक्सर बाइक फिसल जाती है जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस मार्ग को दुरुस्त किया जाए जिससे यहां से आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891




























