
वरिष्ठ नागरिक दिवस पर पेंशनर्स को न बुलाने पर पेंशनर्स खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वरिष्ठ नागरिक दिवस पर पेंशनर्स की भागीदारी न कराए जाने पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान जनपद हापुड़ ने रोष व्यक्त किया है और जिला समाज कल्याण अधिकारी हापुड़ को दोषी ठहराया है।
संगठन के जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार आर्य, राजेंद्र गुर्जर, कटार सिंह गुर्जर, डा.दिनेश शर्मा, श्याम सुंद यादव, राजेद्र पांडे आदि शुक्रवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और रोष व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है और वरिष्ठ नागरिक दिवस पर पेंशनर्स को आमंत्रित कर उनकी समस्याएं न सुनना शासनादेश का उल्लंघन है। उन्होंने पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स को रोडवेज बसों निशुल्क यात्रा की भी मांग की है।
























