👁 0 views Views
पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त
हापुड़, यहां मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक प्राचीन पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से अनेक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह हादसा गांव अच्छेजा के पास निजामपुर मोड़ पर हुआ।
गांव अच्छेजा के निकट सैकड़ों वर्ष पुराने अनेक वृक्ष सड़क किनारे खड़े हैं। आज सुबह आई तेज आंधी से एक पेड़ का आधा हिस्सा टूट कर सड़क पर आ गिरा जिसकी चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात जाम हो गए। ग्रामीणों की मदद से पेड़ के टूटे हुए हिस्सों तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और फिर यातायात सामान्य हुआ।






























