
थाना बाबूगढ़ में शांति समिति की बैठक का आयोजन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना बाबूगढ़ में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता कोतवाल मुनेष प्रताप द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के धर्मगुरुओं, गणमान्य एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सभी से अपील की गई कि वे त्यौहार को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
कोतवाल मुनेष प्रताप ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक का उद्देश्य ईद के पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाना सुनिश्चित करना रहा
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






























