👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शुगर मिलो द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान न होने पर किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जिला मुख्यालय पर 8 दिसंबर को डीएम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिसमे चीनी मिलों ने हर दिन करीब चार करोड़ का भुगतान कर 31 दिसंबर तक पिछले सत्र का पूर्ण भुगतान करने का वादा किया था लेकिन 20 दिनों में सिर्फ 24 करोड़ का भुगतान ही हो सका है। बृजनाथपुर शुगर मिल को पिछले सत्र का 11 करोड़ तथा सिंभावली शुगर मिल को पिछले सत्र का 56 करोड़ रुपए का भुगतान करना है। नए सत्र में कोई भुगतान किसानों को अभी नहीं हो सका है। शुगर मिलों के इस रवैया से किसान बेहद परेशान है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093



























